Darbhanga News: स्वास्थ्य कारणों से विमुक्त किये जायेंगे चुनाव कार्य में नियुक्त कर्मचारी

Darbhanga News: विधानसभा चुनाव कार्य में नियुक्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य कारणों से विमुक्त किया जायेगा.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव कार्य में नियुक्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य कारणों से विमुक्त किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने जारी पत्र में कहा है कि असाध्य रोग, दुर्घटना, दिव्यांग व अन्य कारणों से चुनाव कार्य में सहयोग नहीं कर सकने वाले कर्मी जिला कार्मिक कोषांग में मेडिकल रिपोर्ट के साथ आवेदन कर सकते हैं. समाहरणालय परिसर स्थित पेंशनर समाज भवन में मेडिकल शिविर 13 से 16 अक्तूबर तक लगायी जायेगी. शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित रहेगी. शिविर में आवेदित कर्मियों की मेडिकल जांच की जाएगी. चिकित्सा दल के परामर्श के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुमोदन से चिन्हित कर्मियों को चुनाव कार्य से मुक्त किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >