Darbhanga: हाइ वोल्टेज से उपभोक्ताओं के जल गये बिजली उपकरण

रहममगंज स्थित काली मंदिर के निकट ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब आधा दर्जन उपभोक्ताओं के बिजली चालित घरेलू उपकरण जल गये.

दरभंगा. रहममगंज स्थित काली मंदिर के निकट ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब आधा दर्जन उपभोक्ताओं के बिजली चालित घरेलू उपकरण जल गये. घटना बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे की बताई गयी है. ट्रांसफार्मर से तेज आवाज होने के बाद बिजली गुल हो गई. आवाज सुन लोग घर से निकले. ट्रांसफार्मर से आवाज आने की बात सामने आने पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को सूचित किया. एक घंटा बाद समस्या दूर कर बिजली आपूर्त्ति चालू की गई. बिजली आपूर्ति होते ही हाइ वोल्टेज से पहले मीटर जल गया. फिर एक-एक कर घरों में लगे अन्य बिजली चलित उपकरण स्वाहा हो गये. इसकी शिकायत संबंधित उपभोक्ताओं ने अर्बन कार्यालय पहुंचकर दर्ज करायी. इसमें एक उपभोक्ता का मीटर विभाग ने बदल दिया है, दूसरे उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. जेइ विकास कुमार ने मीटर जलने की शिकायत किए जाने की पुष्टि की है. मीटर बदले जाने की दिशा में कार्रवाई करने की बात कही. स्थानीय निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि हाइ वोल्टेज से घर में लगे बिजली मीटर, दो फ्रिज, होम थिएटर, दो पंखा, 10 बल्ब जल गया है. उन्होंने कहा कि यह गलती बिजली विभाग की है. इसकी भरपाई विभाग करे. जवाहरलाल महतो ने बताया कि उनके घर का मीटर और बल्ब जल गया है. ओमप्रकाश महतो ने कहा कि मेरे घर का पंखा, बल्ब, फ्रिज व अन्य बिजली चलित सामान जल गया है. महेश चंद्र यादव का कहना था कि घर का फ्रिज, इनवर्टर, टीवी, पंखे, बल्ब, सभी कुछ जल चुका है. त्योहार के समय आर्थिक नुकसान की भरपाई बिजली विभाग से करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >