दरभंगा: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जाले के वसंत गांव में 72 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. मृतका के पुत्र के आवेदन के आधार पर पुलिस हत्या के कारण और आरोपितों की पहचान की जांच कर रही है.

दरभंगा क्राइम: कतरौल-वसंत पंचायत के वसंत गांव के वार्ड पांच में 72 वर्षीय पवित्री देवी की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतका के पुत्र बिगनेश राय के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों और हत्यारों की पहचान के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.

पति की मौत के बाद गांव में अकेली रहती थीं

प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन के अनुसार, पवित्री देवी के पति का निधन हो चुका था और वह गांव में अकेली रहती थीं. उनका पुत्र बिगनेश राय अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहता है.

बिगनेश को घटना की सूचना मिलने के बाद वह अपनी मां की हत्या की जानकारी पुलिस को दी. आवेदन में बताया गया है कि अज्ञात अपराधियों ने पवित्री देवी पर धारदार हथियार से कई वार किए और इसके बाद उनका गला काट दिया.

गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान

पुत्र के आवेदन के मुताबिक, मृतका के गले पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे निशान थे. घटना के बाद घर और आसपास की परिस्थितियों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या किस वजह से की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे.

मोबाइल और चांदी की चेन भी गायब

आवेदन में यह भी बताया गया है कि घटना के बाद पवित्री देवी का मोबाइल फोन और उनके गले में पहनी चांदी की चेन गायब थी. इस बिंदु को भी पुलिस जांच का हिस्सा बनाया गया है.

मोबाइल फोन की तलाश और घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटाने के साथ पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी ले रही है.

अज्ञात के खिलाफ केस, जांच शुरू

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों के साथ हत्यारों की पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस की जांच आगे बढ़ने के बाद ही हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढे़ं:

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा बीजेपी ऑफिस में लगेगा जेनरेटर, नित्यानंद राय ने की अपनी सैलरी से देने की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >