Darbhanga News: डीआरएम ने दरभंगा जंक्शन का किया निरीक्षण, की यात्री सुविधाओं की पड़ताल

Darbhanga News:मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सोमवार को दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया.

Darbhanga News: दरभंगा. मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सोमवार को दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान पूरे परिसर का मुआयना करते हुए यात्री सुविधाओं की पड़ताल की. त्योहार पर संभावित भीड़ को लेकर की गयी व्यवस्था की जानकारी ली. जरूरी निर्देश भी दिया. बता दें कि सड़क मार्ग से पहुंचे डीआरएम मिश्र ने जंक्शन पर बाहरी परिसर, बुकिंग ऑफिस, पार्सल ऑफिस, आरक्षण केंद्र आदि का निरीक्षण किया. प्लेटफार्म एक तथा तीन पर इंजीनियरिंग शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की. दूसरी ओर सीएचआइ से संबंधित कार्यों पर नाराजगी जताई. बता दें कि सीएचआइ के जिम्मे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई के साथ खान-पान से जुड़े मामले होते हैं. इस क्रम में दरभंगा से रवाना होने के लिए खड़ी जननायक एक्सप्रेस में टिकट जांच भी की गयी. प्लेटफार्म एक पर खड़ी सवारी गाड़ी में भी टीटीइ के साथ टिकट चेकिंग करायी. इसके बाद वे सकरी स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए. सूत्रों की मानें तो वापसी में पुनः दरभंगा जंक्शन पर रूक सकते हैं. डीआरएम के साथ स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार के साथ विभागों के सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे.

सकरी जंक्शन का किया मुआयना

मनीगाछी. डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे सकरी जंक्शन पहुंचे. औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन मास्टर पैनल, टिकट काउंटर, आरक्षण टिकट काउंटर, बाइक पार्किंग, टेम्पो पार्किंग, प्लेटफार्म आदि का मुआयना करते हुए स्टेशन अधीक्षक सत्य प्रकाश को आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान आरपीएफ निरीक्षक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >