Darbhanga: वाहन चालक ने कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज करायी एससी मामले में प्राथमिकी

कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्र के विरुद्ध जातिसूचक गाली देने, जान से मारने की धमकी देने तथा बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है.

जाले. दोघरा निवासी शोभित पासवान के पुत्र शंकर पासवान ने कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्र के विरुद्ध जातिसूचक गाली देने, जान से मारने की धमकी देने तथा बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि वह ड्राइवर है. वह अपनी गाड़ी से भाजपा का कुछ सामान लेकर जा रहा था. मस्सा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्र, ढढ़िया-बेलवारा निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र अमरजीत यादव, भ्रवरपुरा निवासी लोकेश यदुवंशी, मिश्रीलाल यादव के पुत्र विपिन राय, कमतौल निवासी बैजनाथ सिंह के पुत्र चंदन कुमार सहित अन्य 20-25 लोग उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. गाड़ी (बीआर 06 डीए-8350) को रोक कहा कि तुम भाजपा का समान लेकर कहां जा रहे हो. इसी दौरान समर्थकों के साथ जातिसूचक गाली देते हुए बंधक बना लिया. स्थानीय थाना द्वारा छुड़ाया गया. उसने थानाध्यक्ष से जान-माल की सुरक्षा की गुहार भी लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात का जिम्मा एसआइ दिव्यांशु शेखर को सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >