Darbhanga News: डीएमसीएच परिसर में चिकित्सकों ने ओआरएस. को लेकर निकाला जागरूकता मार्च

Darbhanga News:अध्यक्ष डॉ के एन मिश्रा, डॉ मनीशंकर और शिशु रोग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में शिशु विभाग के इनडोर और आउटडोर में ओआरएस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. इंडियन एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ के एन मिश्रा, डॉ मनीशंकर और शिशु रोग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में शिशु विभाग के इनडोर और आउटडोर में ओआरएस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. दस्त से पीड़ित बच्चों में निर्जलीकरण की रोकथाम और उपचार में मौखिक पुनर्जलीकरण समाधानों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने को लेकर 29 जुलाई को ओआरएस डे घोषित है. पूरे देश में 27 जुलाई से दो अगस्त तक ओआरएस सप्ताह मनाया जायेगा. ओआरएस सप्ताह के पूर्व शिशु विभाग से मार्च निकाला गया, जो आउटडोर में जाकर समाप्त हुआ. आइएपी के सदस्यों ने आउटडोर में आए मरीजों के अभिभावकों से ओआरएस के महत्व की चर्चा की. मौके पर डॉ ओम प्रकाश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >