दरभंगा: DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 7 सितंबर से शुरू होगा न्यूरो सर्जरी OT और ICU, डीएम ने दिया निर्देश

दरभंगा DMCH के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. 7 सितंबर से न्यूरो सर्जरी ओटी और आईसीयू मरीजों के लिए शुरू हो जाएंगे, जिससे गंभीर न्यूरो मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा.

दरभंगा: डीएमसीएच के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गयी है. डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

बैठक में डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधीक्षक को मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

7 सितंबर से शुरू होगा न्यूरो सर्जरी OT और ICU

न्यूरो सर्जरी विभाग के अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और आईसीयू की समीक्षा के बाद डीएम ने इसे 7 सितंबर से क्रियाशील करने का निर्देश दिया.

इसके शुरू होने से न्यूरो सर्जरी से जुड़े गंभीर मरीजों को अस्पताल में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

कैथ लैब शुरू करने की तैयारी तेज करने का निर्देश

डीएम ने कैथ लैब शुरू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी करने को कहा. कैथ लैब के शुरू होने से गंभीर मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी.

डीएम ने अस्पताल प्रशासन को चिकित्सा संसाधनों और सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से तैयार रखने पर जोर दिया.

सदर अस्पताल में सर्जिकल सुविधाएं मजबूत करने का निर्देश

डीएम ने सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में सर्जिकल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सिविल सर्जन (सीएस) एवं डीपीएम स्वास्थ्य को आवश्यक निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन, चिकित्सकीय व्यवस्था और पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों का जरूरी प्रशिक्षण भी जल्द पूरा कराने को कहा.

सिजेरियन और सामान्य सर्जरी की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने को कहा

डीएम ने सदर अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी, सामान्य सर्जरी समेत अन्य आवश्यक सर्जिकल सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी क्रियाशीलता की भी जानकारी ली. निर्देश दिया कि मरीजों के उपचार में उपयोग होने वाले सभी जरूरी उपकरण चालू हालत में रहें, ताकि इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: बंदरों के आतंक से परेशान शहर, पार्षदों ने निजी खर्च पर शुरू किया अभियान; अब तक दर्जनों बंदर पकड़े गये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >