Darbhanga: दो दिवसीय रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट जिला स्तरीय प्रतियोगिता 6 से

रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट जिला स्तरीय प्रतियोगिता 06 से 07 दिसंबर तक होगी.

दरभंगा. रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट जिला स्तरीय प्रतियोगिता 06 से 07 दिसंबर तक होगी. दरभंगा प्रेक्षागृह में स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग, मेंटल एबिलिटी टेस्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता दो कैटेगरी में आयोजित होगी. प्रतियोगिता में वर्ग 06 से 12 तक के प्रतियोगी शामिल होंगे. डीएम कौशल कुमार ने सरकारी एवं निजी विद्यालय प्रधान से कहा है कि माइंड फेस्ट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों का 01 दिसंबर तक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता कर चयनित बच्चों की सूची 05 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से बीइओ के माध्यम से बिहार शिक्षा परियोजना, दरभंगा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. डीएम जारी पत्र में कहा है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. कार्यक्रम संचालन में सहयोग डीइओ केएन सदा, नजारत उपसमाहर्ता पवन कुमार यादव, सदर डीसीएलआर संजीत कुमार, सर्व शिक्षा डीपीओ संजय कुमार करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >