Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित निर्मला पैलेस में सोमवार को भाजपा दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई. संचालन जदयू विधानसभा प्रभारी उमाशंकर कामत ने किया. इसमें आगामी 13 सितंबर को प्रस्तावित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को भव्य व सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलूओं पर विमर्श किया. ठोस रणनीति पर सहमति बनी. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने कहा कि यह सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन की मजबूती का परिचायक होगा. इसमें बड़ी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा आमजन शामिल होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं गांव स्तर तक संपर्क अभियान चलाने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग सम्मेलन में शामिल हो सके. कहा कि एनडीए की सरकार ने विकास के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की है, उन्हें जनता तक पहुंचाना ही इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने गठबंधन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा एवं लगन से एकजुट हो जाये तो आनेवाले चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित है. वहीं कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़े जाने का संकल्प लिया. मौके पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय, लोजपा आर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, रोशन कुमार राय, जदयू के पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय, लोजपा आर महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सिकेन्दर यादव, गुंजा कुमारी, कामरान खां, हम के राम लगन सदा, जदयू की कंचन कुमारी, मनोज मांझी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
