Darbhanga News: पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग में धुंध नाटक का मंचन

Darbhanga News:पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग में रवींद्रनाथ ठाकुर की कहानी ‘धूप और बादल’ पर आधारित ‘धुंध’ नाटक का मंचन हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. रवींद्र जयंती पर लनामिवि के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग में रवींद्रनाथ ठाकुर की कहानी ‘धूप और बादल’ पर आधारित ‘धुंध’ नाटक का मंचन हुआ. इसमें पीजी अंग्रेजी विभाग की भी भागीदारी रही. नाट्य रूपांतरण, परिकल्पना, संगीत और निर्देशन विभागीय छात्र मृत्युंजय शर्मा की थी. नाटक में जातिगत जटिलताओं, सामाजिक भेदभाव और ब्रिटिश शासन की नीतियों की के बीच प्रेम की कहानी है. कलाकारों में जीशान फजल, पिंकी कुमारी, गोविंद राज, शिव शंकर कुमार, मो. गालिब, दीपक कुमार, पिंटू कुमार, बिकेश साह, मनीष कुमार, मृत्युंजय कुमार पटेल, अमन कुमार, शत्रुघ्न कुमार, राहुल कुमार, कृष्णा कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, गौरव कुमार, सोनाली कुमारी आदि शामिल थे. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की शोधार्थी और कथक नृत्यांगना यामिनी शर्मा ने भानू सिंह की पदावली के अंश की नृत्य प्रस्तुति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >