Darbhanga News: समाहरणालय पर माले का बेमियादी धरना तीसरे दिन भी जारी, आज करेगी प्रदर्शन

Darbhanga News:भाकपा माले के बैनर तले समाहरणालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा.

Darbhanga News: दरभंगा. भाकपा माले के बैनर तले समाहरणालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इसका नेतृत्व माले के बिरौल प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव, लाल बहादुर सदा, बिंदे सदा, ललित पासवान, पलटन मांझी, शीतल सहनी आदि कर रहे थे. इस अवसर पर सभा में माले राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि जमीन को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है. भूमि सुधार व राजस्व मंत्री भी इसी जिला से हैं, उसके बाद भी बिरौल के कमलाबाड़ी के 310 एकड़ बेनामी जमीन को, प्रशासन अधिगृहित कर गरीबों के बीच में वितरित करने के बजाय उस जमीन का नाजायज ढंग से रजिस्ट्री करा रहा है. प्रदेश सरकार का चेहरा बेनकाब हो रहा है. अगर 24 घंटे में सकारात्मक वार्ता नहीं हुई तो गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय रोड़ पर ही धरना पर बैठ जायेंगे. मौके पर माले के बिरौल प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव, शिवन यादव, मो. नेमुतल्ला, बनारसी देवी, सुधिया देवी, लाल बहादुर सदा, आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >