Darbhanga News: बुल्डोजर एक्शन के बावजूद अतिक्रमणकारी काबिज, 12 से फिर चलेगा अभियान

Darbhanga News:सभागार में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार व सीओ गोपाल पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में व्यवसायियों की बैठक हुई.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार व सीओ गोपाल पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में व्यवसायियों की बैठक हुई. इसमें बाजार में हुए अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गयी. गत तीन दिसम्बर को बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर चलाया गया था. इसके बाद भी पूर्ण रूप से अतिक्रमणमुक्त नहीं हो पाया. इसे लेकर 12 दिसंबर को पुनः स्थानीय बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा सब्जी मंडी, फल मंडी को लेकर भी चर्चा की गयी. लोगों ने बताया कि आंबेडकर चौक, किराना बाजार और सब्जी मंडी में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर दुकान चलायी जा रही है. इससे जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं एसएच-56 मुख्य मार्ग पर भी नाले से बाहर आकर दुकानदार अपनी दुकान लगाते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए 12 दिसम्बर को अतिक्रमणमुक्त कराने का फैसला लिया गया है. सब्जी मंडी, फल मंडी और मछली बाजार के लिए जगहों को चयनित किया गया है. इसपर विचार किया जा रहा है. मौके पर उपमुख्य पार्षद सुजीत पासवान, दिलीप सोनी, अशोक आनंद , राम शंकर पोद्दार, मो. मजनू, तारणी पासवान, रोहित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >