Darbhanga News: जिले के चार दर्जन विद्यालयों के दो पाली में संचालन को लेकर डीइओ ने विभाग से मांगा मार्गदर्शन

Darbhanga News:जिले के चार दर्जन विद्यालय दो दर्जन परिसर में संचालित किये जा रहे हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के चार दर्जन विद्यालय दो दर्जन परिसर में संचालित किये जा रहे हैं. प्रत्येक परिसर में दो-दो विद्यालयों के संचालन का कारण आधारभूत संरचना का अभाव है. इसको लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने दोनों विद्यालयों को अलग-अलग पाली में संचालित करने का अनुरोध किया है. इसकी जांच संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से कराई गई. विद्यालय प्रधान के अनुरोध एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा के आलोक डीइओ केएन सदा ने एक ही परिसर मे संचालित दोनों विद्यालयों को दो पाली में संचालन को आवश्यक बताते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को प्रस्ताव भेजा है. डीइओ ने संबंधित विद्यालय प्रधान से कहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश के आलोक में विद्यालय के शिक्षकों उपस्थिति की ई शिक्षाकोष पर दर्ज होगी. संबंधित विद्यालय प्रधान को विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक अवधि एवं विद्यालय कार्यकाल का नियमानुसार पालन करने को कहा है.

प्लस टू स्कूलों का अपना भवन नहीं होने से दो पालियों में संचालन की मजबूरी

प्रत्येक पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के आलोक में पंचायतों में मध्य विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. वर्तमान में मध्य विद्यालय के भवन में ही दोनों विद्यालय संचालित किया जा रहा है. इस कारण आधारभूत संरचना की कमी है. अप्रैल महीने के पूर्व ये विद्यालय दोनों पाली में संचालित किये जा रहे थे. ग्रीष्मावकाश से पूर्व सभी विद्यालयों के प्रातः कालीन संचालन के विभागीय आदेश से वर्तमान में एक ही परिसर में संचालित दोनों विद्यालयों को प्रातः कालीन सत्र में संचालित किया जा रहा है. इससे पठन-पाठन में व्यवधान हो रहा है. इसे लेकर संबंधित विद्यालय प्रधान ने दोनों विद्यालयों को दोनों पाली में संचालित कराने का अनुरोध किया था.

इन विद्यालयों के दो पाली में संचालन का है प्रस्ताव

सदर प्रखंड – मब्बी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय मब्बी शाहबाजपुर, मध्य विद्यालय सारा मोहनपुर हिंदी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सारा मोहनपुर तथा मध्य विद्यालय छोटाइपट्टी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटाइपट्टी.

सिंहवाड़ा- मध्य विद्यालय सिंहवाड़ा अनुसूचित जाति एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहवाड़ा उत्तरी, मध्य विद्यालय विरदीपुर एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अरइ बिरदीपुर.

हनुमाननगर- उत्क्रमित उच्च विद्यालय डीहलाही एवं मध्य विद्यालय डीहलाही, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नेयाम एवं मध्य विद्यालय नेयाम.

बिरौल – मध्य विद्यालय शेखपुरा उर्दू एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल, उच्च माध्यमिक विद्यालय सहसराम एवं मध्य विद्यालय सहसराम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामनगर एवं मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय डुमरी एवं मध्य विद्यालय डुमरी तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरमपुर एवं मध्य विद्यालय बैरमपुर.

हायाघाट- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलासपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरनिया पश्चिमी बिलासपुर.

तारडीह- मध्य विद्यालय राजा खरवार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय राजा खरवार.

मनीगाछी- मध्य विद्यालय गंज एवं उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय गंज भंडारिसम तथा प्लस टू डॉ नागेंद्र झा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बधांत.

जाले- मध्य विद्यालय जाले एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले पश्चिमी, मध्य विद्यालय मिर्जापुर एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर मस्सा, मध्य विद्यालय बंधौली एवं प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बंधौली, मध्य विद्यालय मनाम खेदु एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जेल उत्तरी तथा मध्य विद्यालय जाले पूर्वी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय जाले दक्षिणी.

बहेड़ी – मध्य विद्यालय सुसारी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सुसारी तुर्की.

केवटी- उच्च माध्यमिक विद्यालय लहवार उर्दू एवं मध्य विद्यालय लहवार उर्दू.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >