Darbhanga News: अज्ञात वाहन की ठाेकर से बाइक सवार ब्रह्मपुर पश्चिमी के युवक की मौत

Darbhanga News:प्लस टू टीबीएस हाइ स्कूल ब्रह्मपुर व बंसी चौक के बीच रविवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Darbhanga News: कमतौल. जोगियारा-अतरबेल पथ में प्लस टू टीबीएस हाइ स्कूल ब्रह्मपुर व बंसी चौक के बीच रविवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसमें एक युवक की मौत हो गयी. जख्मियों की पहचान ब्रह्मपुर पश्चिमी वार्ड आठ निवासी सुरेश राम के 26 वर्षीय पुत्र सकल राम व पुपरी थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा वार्ड 14 निवासी जोगेंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र प्रवीण राम के रूप में हुई. स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन दोनों को जाले रेफरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सकल राम को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रवीण राम का इलाज शुरू किया गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी देने पर सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत परिजनों ने बताया कि शाम में पड़ोस के दामाद प्रवीण राम के साथ सकल राम बाइक से बंसी चौक गया था. वहां से घर लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. बताया जाता है कि मृतक सकल राम छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था. उसकी शादी होने वाली थी. छेका हो गया था, परंतु शादी की तिथि निर्धारित नहीं हुई थी. सेहरा बंधने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. इस दुःखद घटना से गांव में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >