Darbhanga Weather: दरभंगा जिले में रविवार को गर्मी का असर और बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को भारी उमस और तपिश झेलनी पड़ सकती है.
36 से 38 डिग्री के बीच रहेगा तापमान
पूर्वानुमान के मुताबिक दरभंगा में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लगातार तरल पदार्थ लेने को कहा गया है.
