Darbhanga: सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए किया वट सावित्री व्रत

दरभंगा में वट सावित्री पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की. पढ़ें पूरी खबर…

Darbhanga News: दरभंगा में शनिवार को वट सावित्री पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. शहर के विभिन्न वटवृक्ष स्थलों पर सुहागिन महिलाएं सज-धज कर पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती नजर आईं.

नवविवाहिता की तरह सजीं महिलाएं

व्रती महिलाओं ने पवित्र स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार किया. हाथों में मेंहदी, पैरों में लाल रंग और पारंपरिक आभूषण पहनकर महिलाएं पूजा की डाली लेकर बरगद के वृक्ष के नीचे पहुंचीं.

पूजन-अर्चना की विशेष विधि

भिंगोये हुए फल, मिठाई, अरवा चावल और चना के साथ महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. महिलाओं ने वृक्ष को गले लगाया और उसके पत्ते बालों में धारण किए.

शहरभर में दिखा उत्सवी माहौल

माधवेश्वर परिसर, सैदनगर, जीएम रोड समेत शहर के प्रमुख बरगद वृक्ष स्थलों पर दोपहर तक महिलाओं की भीड़ लगी रही. नवविवाहित महिलाओं के घरों में विशेष उत्साह देखा गया. पूजा के बाद प्रसाद और खीर का वितरण भी किया गया.

लोकगीतों से गूंजा वातावरण

पूरे दिन पारंपरिक लोकगीतों की मधुर धुन वातावरण में गूंजती रही. महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार वट सावित्री व्रत का पालन कर अपनी संस्कृति और श्रद्धा का उत्सव मनाया.

दरभंगा सदर से अशोक झा का रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >