अगर आप भी रेलवे ट्रैक के पास मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो दरभंगा की यह खबर जरूर पढ़िए

Darbhanga Train Accident: दरभंगा में मालती ज्वेलर्स के संचालक और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उदय नारायण साह की ट्रेन हादसे में मौत हो गई. सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

दरभंगा के बहादुरपुर से पुरुषोत्तम चौधरी की रिपोर्ट

Darbhanga Train Accident: परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. बताया जा रहा है कि वह आमतौर पर रेलवे ट्रैक की ओर नहीं जाते थे, लेकिन इस बार बलभद्रपुर की ओर जाने के दौरान रेलवे लाइन के पास पहुंच गए.

इसी दौरान समस्तीपुर से दरभंगा की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी थे उदय नारायण साह

उदय नारायण साह शहर के चर्चित स्वर्ण व्यवसायी थे. वह मालती ज्वेलर्स के संचालक होने के साथ भाजपा के जनसंघ काल के सक्रिय कार्यकर्ता भी रह चुके थे. इसके अलावा स्वर्ण व्यवसायी संघ से भी जुड़े थे और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. उनके निधन की खबर मिलते ही व्यवसायिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए. पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल बन गया. लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत उदय नारायण साह को श्रद्धांजलि दी.

परिजनों के आग्रह पर नहीं हुआ पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया. इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. अंतिम संस्कार के लिए शव को सिमरिया घाट ले जाया गया. उदय नारायण साह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन से दरभंगा के व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर क्यों लिया यू-टर्न? जानिए नए डिग्री कॉलेजों पर क्या पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >