Darbhanga: शिक्षिका पर फर्जी हाजिरी और गैरहाजिरी के आरोप, डीएम से जांच की मांग

किरतपुर प्रखंड के एनपीएस झगरुआ में शिक्षिका तबरसुम आरजू गुल पर फर्जी हाजिरी और देवर को पढ़ाने भेजने का गंभीर आरोप लगा है. विद्यालय समिति अध्यक्ष ने डीएम से मोबाइल लोकेशन और रजिस्टर जांच की मांग की है.

दरभंगा: अनुमंडल अंतर्गत किरतपुर प्रखंड की झगरुआ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) झगरुआ में फर्जीवाड़े के आरोप का मामला सामने आया है. विद्यालय समिति अध्यक्ष सह वार्ड-12 सदस्य प्रदीप कुमार सदा ने डीएम को आवेदन देकर शिक्षिका तबरसुम आरजू गुल पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

आवेदन में लगाये गये आरोपों के अनुसार, शिक्षिका झगरुआ गांव की रहने वाली हैं, लेकिन दरभंगा शहर में रहती हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह महीने में एक-दो दिन ही विद्यालय आती हैं और बाकी दिनों में अपने देवर मो. जीशान आलम को पढ़ाने और हाजिरी बनाने के लिए भेजती हैं.

फर्जी हाजिरी और लोकेशन स्पूफिंग का आरोप

आवेदन के अनुसार, शिक्षिका पर भौतिक रजिस्टर में फर्जी हाजिरी बनाने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा लोकेशन स्पूफिंग ऐप के जरिये ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की भी शिकायत की गयी है.

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षिका पूर्व मुखिया की बहू हैं और उनके प्रभाव के कारण स्टाफ पर दबाव रहता है.

मोबाइल टावर और जीपीएस लोकेशन की जांच की मांग

विद्यालय समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार सदा ने जिला स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने शिक्षिका की मोबाइल टावर और जीपीएस लोकेशन की जांच के साथ उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच कराने का आग्रह किया है.

उन्होंने आरोप सही पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है. मामले में लगाये गये आरोपों की आधिकारिक जांच और सत्यापन किया जाना बाकी है.

यह भी पढ़ें

विशुनिया में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >