दरभंगा में मंगलवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में प्रभावित होगी आपूर्ति

दरभंगा में मंगलवार की सुबह तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जेल उपकेंद्र के सैदनगर और एकमी फीडर पर लाइन शिफ्टिंग के चलते यह शटडाउन लिया गया है. सुबह 5 बजे से 8 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे कई इलाकों में परेशानी होगी.

दरभंगा: जेल उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवीए सैदनगर और एकमी फीडर मंगलवार को तीन घंटे शटडाउन पर रहेंगे. इस दौरान लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह पांच बजे से आठ बजे तक दोनों फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

शटडाउन के दौरान एचपी गैस एजेंसी, राजेंद्र नगर, एकमी बांध, डेंटल कॉलेज, मिथिला नगर, जनकपुरी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खराजपुर, फ्रेंच कॉलोनी, सैदनगर, शास्त्री नगर, शक्तिनगर, अभंडा, बसेरा कॉलोनी, किसान नर्सरी, काली धाम और चित्रगुप्त नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी.

यह भी पढ़ें

सतीघाट के पास पिकअप ने बुलेट में मारी टक्कर, BTech युवक की मौत, आभूषण गायब होने पर जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार मंडल

संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >