दरभंगा पावर कट: 33 केवी न्यू डीएमसीएच फीडर में शिफ्टिंग कार्य के कारण सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. गावर एजेंसी द्वारा किए जाने वाले इस कार्य के चलते सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी गयी है. इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
सुबह 7 से 10 बजे तक प्रभावित रहेगी बिजली
जानकारी के अनुसार, गंगवारा ग्रिड से निकलने वाले 33 केवी न्यू डीएमसीएच फीडर में शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर 33 केवी लक्ष्मीसागर पशुपालन फीडर की लाइन भी सुबह सात बजे से आठ बजे तक बंद रहेगी.
वहीं, डीएमसीएच फीडर संख्या दो, चार, पांच और छह को आधे-आधे घंटे के रोटेशन पर बिजली आपूर्ति की जाएगी. विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की गयी है.
इन इलाकों में पड़ेगा असर
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से चूनाभट्टी, गैस गोदाम, सुधा फैक्ट्री, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, पोसनपुरा, सदर थाना, पोस्ट ऑफिस, जेपी चौक और मिथिला कॉलोनी सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे.
इसके अलावा कबीरचक, गांधीनगर, कटरहिया, लक्ष्मीसागर रोड नंबर एक से 10, अललपटी, शाहगंज बेता, अयाची नगर और रामानंदपथ में भी बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा.
कई मोहल्लों में भी रहेगी परेशानी
एमएल एकेडमी, रामगंज, मिल्लत कॉलेज, नीम चौक, करमगंज, रहमगंज, दुमदुमा, बैंकर्स कॉलोनी, यूसुफगंज, केस कॉलेज, नाका छह और नर्सरी रोड के इलाके भी प्रभावित होंगे.
जिला स्कूल, इस्माईलगंज, अब्दुल्लागंज, लाइट हाउस, महाराजगंज, बाकरगंज और आकोपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है.
शिफ्टिंग कार्य पूरा होने के बाद सामान्य होगी आपूर्ति
फीडर शिफ्टिंग का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. विभाग की ओर से निर्धारित समय के अनुसार कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़े.
यह भी पढे़ं:
Singhwara: शराब के नशे में दरवाजे पर पहुंचा युवक, गाली-गलौज के बाद वृद्ध पर आरी से हमला
