दरभंगा: शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन जल्द चालू कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. डीएम कौशल कुमार ने रविवार को बीपीसीएल द्वारा प्रस्तावित डीआरएस, डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य में तेजी लाकर सभी केंद्रों को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया.
DRS, DCU और CNG स्टेशन के स्थलों का लिया जायजा
डीएम ने निरीक्षण के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं डीएमसीएच के सिविल सर्जन ब्लॉक सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं से प्रस्तावित केंद्रों की तैयारियों की जानकारी ली और निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.
डीएम ने कहा कि परियोजना पूरी होने से शहरवासियों को सुरक्षित और सुलभ ईंधन की सुविधा मिलेगी. इसके लिए सभी संबंधित कार्यों को तेजी से पूरा कर केंद्रों को जल्द क्रियाशील किया जाना जरूरी है.
अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अभियंताओं को परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. प्रशासन की ओर से परियोजना को शीघ्र क्रियाशील कराने की दिशा में स्थलों का जायजा लिया गया.
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर सोनल कुमार, सीओ सदर एवं बीपीसीएल के अभियंता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
जरिसो चौक के पास बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, 58 वर्षीय लीला देवी की मौत
