Darbhanga News: रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान, बच्चों की प्रस्तुति से गूंजा मानवता का संदेश

Darbhanga News: दरभंगा में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए मानव सेवा और आपदा राहत का संदेश दिया. कार्यक्रम में रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया. जानिए खबर विस्तार से…

 Darbhanga News: विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस समिति की ओर से माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश को केंद्र में रखते हुए बच्चों और शिक्षकों को रेड क्रॉस की कार्यशैली और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया.

 दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ किया गया. मुख्य अतिथि एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, रेड क्रॉस के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान, वाइस चेयरमैन डॉ. बीबी शाही, डॉ. लता खेतान, नीरज खेरिया, आयुषी बैरोलिया, राज कुमार पासवान और कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की.

हेनरी डोनेंट को किया गया याद

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डोनेंट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया. अतिथियों का स्वागत दुपट्टा और मोमेंटो देकर किया गया.

बच्चों को बताया रेड क्रॉस का महत्व

राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान ने बच्चों और शिक्षकों को रेड क्रॉस की भूमिका और आपदा के समय किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. वहीं वाइस चेयरमैन डॉ. बीबी शाही ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेड क्रॉस हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे रहती है.

 बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंचन के जरिए सड़क हादसे, रक्तदान, आगजनी और भूकंप जैसी आपदाओं में रेड क्रॉस की भूमिका को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया. बच्चों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया.

आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण पर जोर

एडीएम सलीम अख्तर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपदा से बचाव और राहत कार्यों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है. उन्होंने बच्चों से हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए आगे आने की अपील की.कार्यक्रम में आशीष सर्राफ, रविंद्र कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह, शंकर कुमार, सुनील सिंह, अशोक चौधरी, एसएन ठाकुर और राहुल पासवान समेत कई लोगों की सक्रिय भागीदारी रही. धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश रंजन सिंह ने किया.

दरभंगा से सूरज कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >