Darbhanga News: आंधी-बारिश में कमतौल में  बिजली  गुल, घंटों अंधेरे में रहे ग्रामीण

Darbhanga News: दरभंगा के कमतौल और अहियारी में तेज आंधी-बारिश ने बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है. शुक्रवार शाम से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए विभाग की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हैं। शनिवार दोपहर तक बहाली का लक्ष्य. जानिए खबर विस्तार से…

Darbhanga News: उत्तर बिहार में मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण नगर पंचायत कमतौल अहियारी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई. कई घंटों तक पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पांच घंटे बाद नगर क्षेत्र में लौटी बिजली

अहल्यास्थान पावर सब स्टेशन से जुड़े नगर पंचायत के अहियारी हिस्से में विद्युत कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी. हालांकि, ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी खराब रही, जहाँ देर रात तक कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने और उसे दुरुस्त करने में जुटे रहे.

पेड़ गिरने और तार टूटने से भारी नुकसान

विद्युत विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालियां बिजली के तारों पर गिर गईं. इससे न केवल तार टूटे, बल्कि डिश पंक्चर होने और पोल गिरने की भी खबरें हैं. शनिवार सुबह से ही विद्युत कर्मियों की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही हैं. विभाग का दावा है कि शनिवार दोपहर बाद तक पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी जाएगी.

दरभंगा के कमतौल से शिवेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >