Darbhanga News: दरभंगा में ऊर्जा और पर्यावरण पर सेमिनार आज आयोजित

Darbhanga News:दरभंगा में लनामिवि के पीजी भौतिकी विभाग में ऊर्जा और पर्यावरण विषय पर सेमिनार आयोजित होगा.डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में डॉ जेआर अंसारी मुख्य वक्ता होंगे...

Darbhanga: दरभंगा में सोमवार को शैक्षणिक माहौल के बीच एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ऊर्जा और पर्यावरण जैसे समसामयिक विषय पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे.

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी भौतिकी विभाग में डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के सहयोग से ऊर्जा और पर्यावरण विषय पर सेमिनार आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भागीदारी रहने की संभावना है.

सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ जेआर अंसारी होंगे, जो लक्ष्मी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अलवर (राजस्थान) में एसोसिएट प्रोफेसर हैं. वे ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >