Darbhanga News: डेढ़ कट्ठे जमीन के लिए चली लाठियां, गौड़ाबौराम में पांच लोगों की हालत नाजुक, DMCH रेफर

Darbhanga News: दरभंगा के परवत्ता गांव में डेढ़ कट्ठे जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक हालत में DMCH रेफर किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के परवत्ता गांव में मंगलवार की दोपहर जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस मारपीट में एक पक्ष के दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (DMCH) रेफर कर दिया है.

डेढ़ कट्ठे जमीन के लिए एक साल से था विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंद्रमोहन पंडित और मंगनु पंडित के बीच लगभग डेढ़ कट्ठे जमीन को लेकर पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है. यह मामला अंचल कार्यालय में भी प्रक्रियाधीन है. इसी बीच मंगलवार को भू-स्वामित्व के अधिकार को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे. इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के लोग लहूलुहान हो गए.

गंभीर रूप से जख्मी हुए ये लोग

मारपीट में जख्मियों की पहचान गांव के ही स्वर्गीय नकछेदी पंडित के पुत्र रामबहादुर पंडित (65), उनके भाई राम विलाश पंडित (62), चलितर पंडित की पत्नी बीना देवी (55), चंद्र मोहन पंडित की पत्नी सुनीता देवी (45) और इंद्रमोहन पंडित (35) के रूप में हुई है. स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है.

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >