Darbhanga Market Update:दरभंगा के स्थानीय बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. अनाज, चावल और तेल के ताजा भाव सामने आने के बाद आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों के बीच चर्चा का माहौल है.कीमतों में मामूली बदलाव के बावजूद महंगाई का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
अनाज के दाम (प्रति क्विंटल):
.गेहूं 2520 रुपये
.मसूर 9050 रुपये
.सरसों 8995 रुपये
.मक्का 1950 रुपये
. धान 1820 रुपये
चावल के दाम (प्रति किलो)
. बासमती चावल लगभग 135 रुपये
. मंसूरी चावल 45 रुपये
. कतरनी चावल 85 रुपये
. उसना चावल 35 रुपये
तेल के दाम:
. ब्रांडेड सरसों तेल: 185 रुपये प्रति लीटर
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, मांग और आपूर्ति के संतुलन के कारण कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में भी बाजार के रुझान पर सभी की नजर बनी रहेगी।
