Darbhanga News: दरभंगा बस स्टैंड परिसर को बनाया जायेगा मोटरेबुल
Darbhanga News:प्रमंडलीय आयुक्त सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार अध्यक्ष कौशल किशोर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक हुई.
By PRABHAT KUMAR | Updated at :
Darbhanga News: दरभंगा. प्रमंडलीय आयुक्त सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार अध्यक्ष कौशल किशोर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने 04 मामले आपत्ति से संबंधित, 69 आपत्ति रहित आवेदन, 02 वापस हेतु एवं 01 अन्यान्य मामला से आयुक्त को अवगत कराया. सचिव ने बताया कि स्टेज कैरेज बस की परमिट के लिये प्राप्त आवेदन एवं प्रस्तावित समय सारणी के प्रकाशन के उपरांत निर्धारित समयावधि में 69 आवेदनों पर आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है. 04 मामले आपत्ति से संबंधित हैं. इनमें से तीन आवेदन को स्वीकृति दी गई है. कुल 72 मामलों को स्वीकृति मिली है. एक मामले को अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में बताया गया कि वाहन स्वामी द्वारा परमिट की शर्त को पूरा नहीं करने पर नोटिस की जायेगी. बस स्टैंड में गड्ढा को लेकर वाहन स्वामी द्वारा मोटरेबुल बनाने का अनुरोध किया गया. आयुक्त ने बस स्टैंड के मोटरेबुल कराने के लिये नगर आयुक्त को निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है