Darbhanga: बिजली पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकरा गई. हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga News: सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर सोनबेहट स्थित किचन ढाबा के समीप शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.

अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराई बाइक

जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब छह से सात बजे के बीच हुआ. दोनों भाई बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सोनबेहट स्थित किचन ढाबा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने खून से लथपथ दोनों घायलों को तत्काल सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान सुपौल थाना क्षेत्र के हाटगाछी मकसूदनपुर निवासी 38 वर्षीय मो. हीरा अंसारी और उनके भाई जुकमान अंसारी के रूप में हुई है.

एक भाई की हालत नाजुक

चिकित्सकों के अनुसार मो. हीरा अंसारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है. अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है.

बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि समय पर सूचना मिलने के कारण दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका. वहीं थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने घटना की पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >