Darbhanga Airport: अब दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, इस दिन से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

Darbhanga Airport: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी. इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है.

Darbhanga Airport: जदयू सांसद संजय झा ने मिथिलावासियों को खुशखबरी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि अब बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी. इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है. अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी. यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी.

संजय झा ने पोस्ट में क्या लिखा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है. उन्होंने अपने X हैंडल के जरिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था. इस संबंध में मैंने 21 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने तथा रनवे का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था. इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा. इसके बाद 23 सितंबर को दिल्ली में हमारे आवास पर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर के साथ मुलाकात में दरभंगा एयरपोर्ट से कंपनी की उड़ान सेवा शुरू करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी. उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है. अब इंडिगो विमान दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी. यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इंडिगो की उड़ानें शुरू होने से दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों को दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए अधिक विकल्प मिल पाएंगे.”

केंद्रीय गृह मंत्री से मिले संजय झा

राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है कि उन्होंने शनिवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान संजय कुमार झा ने बिहार के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा की.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने लिया घाटों का जायजा, सीएम बोले- सब अच्छा होगा

जेल में कुख्यात छोटुआ और लव ने रची थी रविंद्र की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >