Darbhanga News: आइटीआइ छात्रों के साथ कॉलेज प्रशासन की हुई वार्त्ता

Darbhanga News:रामनगर आइटीआइ में छात्रों के आंदोलन के बाद बुधवार को कॉलेज प्रशासन एवं प्रधानाचार्य के साथ वार्ता हुई.

Darbhanga News: बहादुरपुर. रामनगर आइटीआइ में छात्रों के आंदोलन के बाद बुधवार को कॉलेज प्रशासन एवं प्रधानाचार्य के साथ वार्ता हुई. इसमें प्रतिनियुक्ति छात्र प्रतिनिधि के रूप में विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनीश चौधरी, कृष्ण मोहन तथा 2023-25 सत्र के कई छात्र शामिल थे. इस दौरान प्रशासन ने छात्रों के हित में दो महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसमें कॉलेज 20 प्रतिशत अटेंडेंस की पूर्ति अपने स्तर से करेगा. जिन छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया था, उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी. अनीश चौधरी ने जानकारी दी कि कॉलेज प्रशासन ने व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर रुख अपनाते हुए जांच कमेटी गठित करने और दोषियों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >