Darbhanga News: बिना जांच के जारी नहीं होगा आवासीय, जातीय तथा अन्य प्रमाणपत्र

Darbhanga News:डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को सभी सीओ के साथ डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की ऑनलाइन समीक्षा की.

Darbhanga News: दरभंगा. डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को सभी सीओ के साथ डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की ऑनलाइन समीक्षा की. डीएम ने अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों की सतर्कतापूर्वक जांच करने के बाद ही स्वीकृति या अस्वीकृति करने को कहा. बड़े अंचलों से 200 और छोटे अंचलों से 100 पर्चा तैयार कर वितरण के लिए उपलब्ध रखे जाने, 15 अगस्त से पूर्व अनुमंडलवार विशेष शिविर लगाकर वंचित लाभार्थियों के बीच पर्चा वितरण किये जाने, सभी स्वीकृत पर्चों को अभिलेख के रूप में सुरक्षित रखे जाने, अभियान को बसेरा पोर्टल पर अपलोड किये जाने, कोई भी आवासीय, जातीय अथवा अन्य प्रमाण-पत्र बिना जांच के जारी नहीं किये जाने, तीन वर्षों से एक ही अंचल में कार्यरत आरटीपीएस कर्मियों का स्थानांतरण का निर्देश दिया.

निर्माणाधीन भवनों की जांची जायेगी गुणवत्ता

पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा के दौरान डीपीआरओ पंचायत द्वारा बताया गया कि कार्यपालक अभियंता भवन द्वारा 96 भवन तथा एलइओ द्वारा 58 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है. डीएम ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने तथा संवेदकों को किसी प्रकार की अवरोध या कठिनाई नहीं होने देने का निर्देश दिया. निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी संबंधित सीओ व बीपीआरओ को दिया. मौके पर अपर समाहर्ता अनिल कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, तीनों एसडीएम, सहायक समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >