15 लाख रंगदारी नहीं देने पर कैंसर रोगी की पिटाई, टेकटार में 12 नामजद सहित 32 पर एफआइआर

जाले. महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय (एमकेएस कॉलेज) त्रिमुहान चंदौना के मुख्य द्वार पर लगे नेम प्लेट से उर्दू भाषा में महाविद्यालय का नाम हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उर्दू प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार की दूसरी राजकीय भाषा की उपेक्षा बताते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रतिनिधि, कमतौल. कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार गांव में 15 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर एक कैंसर रोगी के साथ मारपीट कर बेहोश कर देने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने गांव के 12 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. टेकटार निवासी 70 वर्षीय एजाज अहमद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 23 जून को दिन में गांव के ही कलीम मंजर, मो. ताजीम, मो. फैजुद्दीन, मो. मुजाहिद, मिसबाहुल, मेराज खालिद सहित अन्य लोग सरकारी रास्ते को रोककर आए और निर्माणाधीन घर में घुस गए. आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गए. घर में रखे सामान को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पीड़ित ने बताया कि वह कैसर रोग से पीड़ित हैं, इसी कारण पिछले कई वर्षों से आरोपी उन्हें तंग तबाह कर रहे हैं. इसी डर से वह अपना मकान रहते हुए भी किराए के मकान में रह रहे थे. अपनी निजी जमीन पर मकान बना रहे थे तो आरोपितों ने 15 लाख रुपए रंगदारी की मांग की. मना करने पर घटना को अंजाम दिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन के आधार पर रंगदारी, मारपीट, घर में घुसकर हमला और सरकारी कार्य में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच अ.नि. अख्तर अंसारी कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद गांव में तनाव है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivendra kumar shar

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >