Darbhanga: जमुना पुजलनि यम के हम पुजै छी अपना भाई के...

भाई-बहन के अनूठे प्रेम का प्रतीक पर्व भातृ द्वितीया गुरुवार को परंपरा के अनुरूप मनाया गया.

दरभंगा. भाई-बहन के अनूठे प्रेम का प्रतीक पर्व भातृ द्वितीया गुरुवार को परंपरा के अनुरूप मनाया गया. बहनों ने अपने भाई के हाथ का पूजन कर उनके स्वस्थ, बलिष्ठ व दीर्घायु जीवन की कामना की. निमंत्रण देकर भाई के पसंद के पकवान बना उन्हें सस्नेह खिलाया. इसके लिए सुबह से ही बहनें तैयारी में जुटी थी. आंगन को लीप कर बीच में अरिपन दिया. मिट्टी के बरतन में पान, सुपाड़ी, द्रव्य, बजरी, कुम्हर के फूल आदि डाला. मिट्टी के बरतन के सामने लकड़ी का पीढ़िया रखा, जिस पर भाई को बैठाकर उनके भाल पर तिलक लगाया. हाथ पर पिठार व सिंदूर का लेप लगा तीन बार पानी से धोते हुए अपने भाई के स्वस्थ, बलिष्ठ व दीर्घायु जीवन के साथ धन-धान्य से संपन्न रखने की कामना की. भोजन के लिए निमंत्रण दिया. इसके बाद भाई के पसंद का भोजन तैयार कर उन्हें खिलाया. भाई ने भी अपनी बहन को उपहार प्रदान किया. इधर बहनों ने सुबह में परंपरानुरूप बजरी कूटा. इसे फल व मिठाई के साथ अपने भाई को खिलाया. हस्त पूजन के दौरान जमुना पुजलनि यम के हम पुजै छी अपना भाई के, जहिना यम के 160 बरख अउरदा तहिना हमरा भाई के 160 बरख अउरदा, मंत्र का तीन पर जाप कर हस्त पूजन किया. इस पर्व को लेकर सभी आयु की महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >