भूमि विवाद में कुदाल से भाई को काट डाला

कहुआ गांव में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर दो दिन पूर्व कुदाल से प्रहार कर भाई की हत्या मामले को लेकर घटनास्थल पर पुलिस दो दिनों से कैंप कर रही है.

बिरौल. कहुआ गांव में दो सहोदर भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर दो दिन पूर्व कुदाल से प्रहार कर भाई की हत्या मामले को लेकर घटनास्थल पर पुलिस दो दिनों से कैंप कर रही है. मालूम हो कि कहुआ जगदीशपुर गांव में दो दिन पूर्व स्व. दामोदर महतो के पुत्र गणेश महतो व सीताराम महतो के बीच घरारी के भूमि पर भुसकार हटाने को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान सीताराम महतो ने कुदाल चला दिया. कुदाल गणेश महतो के सिर पर जा लगा. बीच-बचाव करने पहुंची गणेश की पत्नी को भी मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया. आनन-फानन में दोनों को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां हालत नाजुक देख दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. डीएमसीएच में शनिवार की सुबह इलाज के दौरान गणेश की मौत हो गई. मौत की खबर फैलते ही आरोपित सीताराम महतो, शिवकांत महतो सहित अन्य भाई घर छोड़ फरार हो गये. मृतक को दो पुत्र व चार पुत्री है. दोनों पुत्र परदेस में मजदूरी कर रहे हैं. इधर गणेश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >