दरभंगा एक्सीडेंट: सुपौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. सिसौनी-विष्णुपुर घाट के बीच नटबाबा मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार पति-पत्नी बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद कुछ देर तक पति-पत्नी कार के अंदर ही फंसे रहे. आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.
तीखे मोड़ पर चालक ने खोया संतुलन
प्रत्यक्षदर्शी लालटुन पासवान ने बताया कि कार सुपौल बाजार की ओर से आ रही थी. नटबाबा मोड़ के पास तीखा मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा. तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर को पार कर गई और फिर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई.
टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई.
राहगीरों ने कार से निकाला बाहर
हादसे के बाद पति-पत्नी कार में फंस गए थे. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की.
समय रहते लोगों की मदद मिलने से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में पति-पत्नी को हल्की चोटें आई हैं.
निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों ने घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया. इस हादसे में बड़ा नुकसान टल गया. लोगों का कहना है कि मोड़ पर वाहन चलाते समय रफ्तार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.
यह भी पढे़ं:
दरभंगा: मां-बेटे की मौत से सिमरी गांव में पसरा मातम, पति का शव देख निधि बोलीं- सानू उठो न
