Darbhanga News: मिर्जापुर-कौआही में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, आधा दर्जन खोखा बरामद

Darbhanga News:मिर्जापुर-कौआही गांव में सोमवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

Darbhanga News: बहादुरपुर. मिर्जापुर-कौआही गांव में सोमवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने छह खाली खोखा बरामद किया है. मामले में समाचार प्रेषण तक आवेदन नहीं दिया गया था. पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी है. इसमें डरहार गांव के एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर एक बाइक सवार कौआही मध्य विद्यालय के समीप फायरिंग करते हुए फरार हो गया. लोग बताते हैं कि सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया था. इसी दौरान कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई थी. इसी आक्रोश में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग की गयी. थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से छह खाली खोखा बरामद किया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >