वाहन की ठोकर से युवक की मौत

सहसपुर पंचायत के घोघराहा चट्टी चौक पर सोमवार की देर रात पल्सर बाइक व अज्ञात चारपहिया वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

जाले(दरभंगा). सहसपुर पंचायत के घोघराहा चट्टी चौक पर सोमवार की देर रात पल्सर बाइक व अज्ञात चारपहिया वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी. साथ ही बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. थानाध्यक्ष विपिन बिहारी पहुंचे. शव को कब्जे में ले लिया. घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. मौके पर तैनात चिकित्सक डॉ नरेश चंद्र विश्वास नेप्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के बहिलबारा निवासी हृदय राम के 45 वर्षीय पुत्र मनोज राम के रूप में हुई. वहीं, बाइक पर सवार उसी गांव के पल्टू राम के 25 वर्षीय पुत्र मोहन राम जख्मी हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >