Darbhanga News: 27वां एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स ऑफ बिहार एंड झारखंड का सम्मेलन दरभंगा में

Darbhanga News:27वां एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स ऑफ बिहार एंड झारखंड का सम्मेलन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में होगा.

Darbhanga News: दरभंगा. 27वां एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स ऑफ बिहार एंड झारखंड का सम्मेलन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में होगा. यह राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 के अक्तूबर माह में आयोजित किया जायेगा. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित 26वें सम्मेलन में यह घोषणा की गयी. सम्मेलन में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के युवा शोधार्थी अभिषेक आकर्ष और सुरभि को “आर. गौन्तिया यंग जियोग्राफर अवार्ड” प्रतियोगिता में शोध पत्र प्रस्तुति के लिए प्रथम तथा दूसरे स्थान से सम्मानित किया गया. विशिष्ट शोध पत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता में अभिषेक आकर्ष को “विद्यासागर इमर्जिंग अवार्ड” मिला. सम्मेलन में विभागाध्यक्ष डॉ अनुरंजन भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >