भूमि विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जमालपुर में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गयी है.

दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जमालपुर में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान जमालपुर निवासी राजू सहनी के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रास्ते को लेकर पड़ोसी मुखिया उर्फ रवि सहनी से विवाद चल रहा था. इसी विवाद में मुखिया ने गुरुवार की रात रोहित के गर्दन पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजन इलाज के लिए डीएमसीएच ले गया. चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन 10 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच मातम पसर गया. देर रात अस्पताल परिसर में परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. परिजन बार बार बेहोश हो रहे थे. घटना की जानकारी मिलने पर लहेरियासराय की पुलिस डीएमसीएच पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >