निकाह करने गया शादीशुदा युवक, पहली पत्नी ने बरात के साथ दूल्हे को बनाया बंधक

दूसरी शादी के लिए पहुंचे दूल्हे को बरात समेत बंधक बना लिये जाने का मामला सामने आया है.

दरभंगा. दूसरी शादी के लिए पहुंचे दूल्हे को बरात समेत बंधक बना लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना बीती रात घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव की है. जानकारी के अनुसार, यह बारात बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव से आयी थी. इसमें दूल्हा बने युवक पहले से शादीशुदा था. स्थानीय लोगों के अनुसार लड़का के पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी लड़की पक्ष वाले को नहीं थी. शादी तय हुई और जैसे ही निकाह के लिए लड़का और उनके साथ आये बरात पहुंचे, अचानक युवक की पहली पत्नी अपने पिता के साथ वहां पहुंचकर हंगामा करने लगी. इस पर शादी रुक गई. लड़की वालों ने लड़का और साथ में आए बरात को बंधक बना लिया. उनसे शादी में हुए नाजायज खर्च को पूरा करने को कहा. सामाजिक स्तर पर काफी प्रयास के बाद यह फैसला लिया गया कि लड़के के पिता पैसा लेकर वापस आएंगे तो दूल्हे को छोड़ा जाएगा, तब तक बराती और लड़के के पिता को छोड़ दिया जाये. देर शाम तक लड़का आसी गांव में ही था. वहीं इस बरात और शादी की चर्चा आस-पास के गांव में दिन भर होती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >