साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाये 2.32 लाख रुपये
Copied link
सदर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर दिल्ली मोड़ निवासी सरोज कुमार झा ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है.
दरभंगा. सदर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर दिल्ली मोड़ निवासी सरोज कुमार झा ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है. साइबर अपराधियों द्वारा उनके पंजाब नेशनल बैंक बासुदेवपुर शाखा के खाता से दो लाख बत्तीस हजार 499 रुपये उड़ा लिये जाने की बात कही है. पीड़ित का कहना है कि उसके खाते से 14 व 15 मई को बारी-बारी से रुपये उड़ा लिये गये. खाता से रुपये निकाले जाने की जानकारी 10 दिन बाद हुई. हालांकि आवेदन में यह जानकारी नहीं दी गयी है कि खाते से रुपये कैसे निकला. साइबर थानाध्यक्ष ने बताया है कि सरोज कुमार झा के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उनके खाते से रुपये कैसे निकाले गये, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. मामले की तहकीकात कर साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।