Darbhanga: नल-जल योजना की पानी टंकी फटी, तेज दबाव से घर ध्वस्त

बहादुरपुर के श्रीदिलपुर में नल-जल योजना की टंकी फटने से एक व्यवसायिक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।

Darbhanga News: बहादुरपुर प्रखंड की रामभद्रपुर पंचायत के श्रीदिलपुर वार्ड पांच में गुरुवार को नल-जल योजना की पानी की टंकी अचानक फट गयी. टंकी से निकले पानी के तेज दबाव के कारण एक व्यवसायिक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया. हादसे में घर में लगी मोटरयुक्त गेहूं पिसाई और धान कुटाई मशीन भी पानी में डूबकर खराब हो गयी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

तीन महीने से हो रहा था पानी का रिसाव

ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी से पिछले तीन महीने से अधिक समय से लगातार रिसाव हो रहा था. इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गयी थी, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं करायी गयी.

गुरुवार को अचानक तेज धमाके के साथ टंकी फट गयी. बड़ी मात्रा में पानी निकलने से आसपास अफरा-तफरी मच गयी. पानी के तेज दबाव से मनमोहन ठाकुर का व्यवसायिक घर धराशायी हो गया. घटना के समय आसपास कई लोग और बच्चे मौजूद थे. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गयी.

घर के साथ गेहूं और धान की मशीनें भी खराब

टंकी फटने के बाद निकले पानी से मनमोहन ठाकुर के व्यवसायिक घर में लगी मोटरयुक्त गेहूं पिसाई मशीन और धान कुटाई मशीन खराब हो गयी. पीड़ित परिवार को संपत्ति और व्यवसायिक उपकरणों के नुकसान से आर्थिक क्षति हुई है.

ग्रामीणों का कहना है कि टंकी में लंबे समय से रिसाव की समस्या थी. यदि समय रहते इसकी तकनीकी जांच और मरम्मत कर दी जाती तो हादसे को टाला जा सकता था.

मुखिया का मोबाइल बंद, वार्ड सदस्य ने नहीं उठाया फोन

घटना के बाद पंचायत स्तर पर जिम्मेदार लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया. ग्रामीणों के अनुसार मुखिया का मोबाइल स्विच ऑफ मिला, जबकि वार्ड सदस्य श्याम झा ने फोन नहीं उठाया.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएचइडी से टंकी फटने के कारणों की जांच कराने, निर्माण एवं गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. साथ ही पीड़ित मनमोहन ठाकुर के ध्वस्त व्यवसायिक घर और खराब हुई मशीनों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की गयी है.

पीएचइडी जेई ने कहा, जानकारी मिली है

इस मामले में पीएचइडी के जेई पवन कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. वहीं हादसे के बाद नल-जल योजना की टंकी की गुणवत्ता, नियमित रखरखाव और ग्रामीणों की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें

नशे में युवक ने पुलिस टीम पर किया हमला, SI समेत चार जवान घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुरुषोत्तम कुमार चौधरी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >