Darbhanga News: पिछड़ा वर्ग को जाति जनगणना में किया जाये शामिल

Darbhanga News:प्रेक्षागृह में रविवार को हरिश्चंद्र मंडल की अध्यक्षता में ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन का राज्य अधिवेशन हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रेक्षागृह में रविवार को हरिश्चंद्र मंडल की अध्यक्षता में ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन का राज्य अधिवेशन हुआ. संचालन सुखित नारायण बौद्ध ने किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हंसराज जांगड़ा शामिल हुए. वहीं मुख्य वक्ता नेशनल दत्तक शंभु सिंह, दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र पासवान, आइआइटियन आनंद कुमार, डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ सूरज मौजूद थे. वक्ताओं ने पिछड़े वर्ग को आगामी राष्ट्रीय जनगणना में जाति जनगणना को शामिल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया. कहा कि नीति निर्धारण और बीसी के लिए उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सटीक आंकड़ा आवश्यक है. वक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सामाजिक, आर्थिक और जातिगत सर्वेक्षणों को पूरा करने का भी आग्रह किया. शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक संस्थानों में पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग की. मौके पर सुनील यादव, रामनरेश महता, सतीशचंद्र मंडल, डॉ अरुण कुमार, शैलेंद्र पासवान, अजित मुखिया, धर्मेंद्र मुखिया, प्रमोद पासवान, शैलेंद्र मुखिया, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पप्पू पासवान, नदिया हसन, भंते बुद्ध प्रकाश आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >