ट्रक से बचने के चक्कर में ऑटो ने दीवाल में मारी टक्कर, आधे दर्जन घायल

बेनीपुर-दरभंगा मार्ग में धोइघाट के निकट सुबह करीब 11 बजे सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में चालक ने यात्री भरे ऑटो को दीवाल में ठोक दिया.

दरभंगा. बेनीपुर-दरभंगा मार्ग में धोइघाट के निकट सुबह करीब 11 बजे सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में चालक ने यात्री भरे ऑटो को दीवाल में ठोक दिया. इससे चालक सहित ऑटो सवार आधे दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि एक ही परिवार के सभी लोग ऑटो से गरीब रथ ट्रेन पकड़ने दरभंगा जंक्शन आ रहे थे. धोइघाट के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने के क्रम में ऑटो ने दीवाल में टक्कर मार दिया. घटना में चालक शंकर पूर्वे, चंदन देवी, रीता देवी, आनंद कुमार, विकास कुमार झा, डेजी कुमारी घायल हो गये. सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >