Darbhanga News: बिना पुस्तक पढ़े अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे करीब दो लाख बच्चे

Darbhanga News:सरकारी स्कूलों में कक्षा 01 से 08 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. सरकारी स्कूलों में कक्षा 01 से 08 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. दो पाली में यह परीक्षा 10 से 15 सितंबर तक होगी. कक्षा एक एवं दो में नामांकित बच्चों की परीक्षा मौखिक होगी. जबकि कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा में करीब दो लाख बच्चे बिना पुस्तक पढ़े ही शामिल होंगे. इन वर्गों में 06 लाख 01 हजार बच्चे नामांकित हैं. अब तक 04 लाख 04 हजार 955 पुस्तक सेट बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन लिमिटेड द्वारा जिले के बीआरसी को उपलब्ध करायी जा सकी है. अब भी कुल नामांकित बच्चों के विरुद्ध 01 लाख 96 हजार 45 पुस्तक सेट की आवश्यकता है. अधिकांश प्रखंड में तीसरे वर्ग का पुस्तक सेट नहीं पहुंच पाया है. इस वर्ग में 82364 बच्चे नामांकित हैं. विभाग द्वारा 55703 पुस्तक सेट उपलब्ध कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है.

वर्ग -नामांकित बच्चे – उपलब्ध पुस्तक सेट

01- — 43762 — 4527802 — 55416 — 50 30603 — 823 64 — 5570304 — 91617 — 5707505 — 94007 — 58 66306 — 79 171 — 4954407 — 78365 — 4617008 —– 76 298 — 42216

कहते हैं अधिकारी

शेष बचे पुस्तक सेट अब तक अप्राप्त है. राज्य मुख्यालय से शेष बचे पुस्तक सेट उपलब्ध होते ही संबंधित बीआरसी के माध्यम से बच्चों को हस्तगत कर दिया जायेगा.

केएन सदा, डीइओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >