जिला स्तरीय शतरंज के बालक वर्ग यू-15 के विजेता बने अंशुमन, आदित्य को दूसरा स्थान

Darbhanga News:जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-15) के सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को समाहरणालय में पुरस्कृत किया गया.

फोटो. 20परिचय. समाहरणालय सभागार में पुरस्कार ग्रहण करते आदित्य भारद्वाज.

दरभंगा. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग व किलकारी के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-15) के सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को समाहरणालय में पुरस्कृत किया गया. इसमें बालक वर्ग के विजेता बने किलकारी के अंशुमन, आदित्य भारद्वाज तथा चिरंजीव कुमार के साथ बालिका वर्ग अंडर-15 में प्रथम तीन क्रमश: किलकारी की वैष्णवी, खुशबू व आकांक्षा, बालक वर्ग के अंडर-10 में किलकारी के ही सात्विक, सिद्धिक व तथा बालिका वर्ग अंडर-10 में किलकारी की जया, साक्षी, वैष्णवी व श्रृष्टि प्रिया प्रथम चार स्थानों पर रही. इन सभी को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ शील्ड से पुरस्कृत कर हौसलाअफ्जाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >