Darbhanga News: भैंस को नहाने गये बुजुर्ग की करेह नदी में डूबने से मौत

Darbhanga News:एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा घाट स्थित करेह नदी में शनिवार की सुबह भैंस नहाने गए 60 वर्षीय वृद्ध की मौत डूबने से हो गयी.

Darbhanga News: हायाघाट. एपीएम थाना क्षेत्र के अकराहा घाट स्थित करेह नदी में शनिवार की सुबह भैंस नहाने गए 60 वर्षीय वृद्ध की मौत डूबने से हो गयी. सूचना पर पहुंची एपीएम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नगर पंचायत हायाघाट वार्ड 10 अकराहा उत्तरी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध सुदीना सहनी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि सुदीना शनिवार की सुबह भैंस को धोने के लिए करेह नदी में गये थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गयी. इधर सुदीना की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >