Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने काराधीन अधिवक्ता अंबर इमाम हाशमी को मंगलवार को एक माह के लिए अंतरिम जमानत याचिका स्वीकृत की है. वहीं एक अन्य सत्रवाद में आरोपित अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी आदेश पर 27 जून तक के लिए रोक लगा दी है. दोनों सत्रवाद में दोनों अधिवक्ता बन्धुओं को न्यायालय से मिली राहत की खबर से दरभंगा बार एसोसिएशन के सदस्यों ने खुशी जतायी गई. सत्रवाद संख्या 326/1999 में अदालत ने अंबर इमाम हाशमी को 24 जून 2025 से 25 जुलाई 2025 तक के लिए जमानत याचिका स्वीकृत की है. विदित हो कि अदालत ने इस सत्रवाद में विगत 20 जून को हाशमी की ओर से दप्रस की धारा 317 के तहत प्रस्तुत समयावेदन पत्र को अस्वीकृत करते हुए बंधपत्र खंडित कर न्यायिक अभिरक्षा में मंडलकारा भेजने का आदेश दिया था. वहीं दूसरी ओर अदालत में चल रहे सत्रवाद संख्या 320/2010 में एडीजे सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी की गिरफ्तारी आदेश पर 27 जून तक के लिए रोक लगा दी है, जिससे कि वे वाद में अग्रिम तिथि 27 जून को अदालत में उपस्थित हो सकें. अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी के विरुद्ध चल रहे सत्रवाद संख्या 320/2010 में 20 जून को न्यायालय से गिरफ्तारी आदेश जारी था.
अपर लोक अभियोजक रेणु झा ने बताया कि साल 1994 में हत्या के एक मामले में दोनों अधिवक्ता समेत अन्य लोगों के विरुद्ध अदालत में सत्रवाद चल रहा है. मुकदमा की अग्रिम तिथि 27 जून निर्धारित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.