Amas Darbhanga Expressway: आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 से आवागमन शुरू होने की संभावना है. यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने संसद में गुरुवार को दरंभगा से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर के सवाल के जवाब में कहीं. उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 25 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है. इसका जल्द ही विस्तार नेपाल तक भी किया जायेगा.
क्या बोले सांसद
इस दौरान दरभंगा के सांसद ने बताया कि दरभंगा-जयनगर पर 527बी एनएच का केवल 15 किमी ही टेंडर हुआ, यह परियोजना कई साल से लंबित है, कब होगा? साथ ही दरभंगा एलिवेटेड कॉरिडोर सहित दरभंगा आरओबी के निर्माण की धीमी गति पर सवाल किया. इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा-जयनगर पर जल्द आगे कार्रवाई होगी. आने वाले फाइनेंसियल ईयर में काम पूरा कर दिया जायेगा. उन्होंने दरभंगा कॉरिडोर और दरभंगा आरओबी को लेकर कहा कि इसके लिए राज्य सरकार से निवेदन किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
189 किमी लंबा होगा आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे
आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 189 किमी होगी. इस पर आवागमन होने से पटना से दरभंगा तक का सफर चार घंटे कम हो जायेगा. यह राज्य के गया, औरंगाबाद, पटना और दरभंगा सहित सात जिलों और 19 शहरों को जोड़ेगा. राज्य के सात जिलों में औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा से होकर यह गुजरेगा. पटना में यह कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन पुल के माध्यम से गंगा नदी को पार करेगा.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 27 लाख छात्रों को होगा सीधा फायदा, सरकार खर्च करेगी 519 करोड़
