Darbhanga:चुनाव के बाद सीतानगर नाम से जाना जायेगा अलीनगर : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हिंदू जीवन पद्धति के आदर्श पर ही भारत विश्व गुरु बनेगा.

बेनीपुर (दरभंगा). केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि हिंदू जीवन पद्धति के आदर्श पर ही भारत विश्व गुरु बनेगा. वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा. वह शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के नामांकन सह आशीर्वाद सभा को संबोधित कर रहे थे.

अपने आप को मिथिलावासी बताते हुए कहा कि लगातार मिथिला से चुनाव जीत कर सांसद और मंत्री बनते आ रहे हूं. यहीं से जीत कर अध्यक्ष भी बना. उन्होंने कहा कि मिथिला हमेशा से इतिहास रचते आया है. इस बार भी मैथिली अलीनगर से इतिहास रच कर विधानसभा में अलीनगर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में प्रतिस्थापित करेंगी. उन्होंने घोषणा की कि चुनाव के बाद यह सीता मैया की धरती अलीनगर के नाम से नहीं सीतानगर के नाम से जाना जाएगी.

मोदी चाचा ने मुझे भेजा है : मैथिली

भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाली मैथिली ठाकुर ने मैथिली में संबोधित किया. कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाचा ने मुझे मिथिला से विकसित भारत के संकल्प का शंखनाद करने के लिए अलीनगर से चुनावी मैदान में भेजा है. मेरी जीत से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प पूरा होगा. इस दौरान उपस्थित जनसमूह के अनुरोध पर मैथिली ने छठी मैया का गीत गाकर माहौल को कुछ देर के लिए भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय पासवान, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, बैजनाथ यादव, राम नारायण ठाकुर, राजीव कुमार झा, पिन्टू झा, सोनू ठाकुर सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >